भाजपा ऐसी पार्टी, जहां बूथ अध्यक्ष करता है पार्टी का नेतृत्व: विधायक | - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Sunday, March 17, 2024

भाजपा ऐसी पार्टी, जहां बूथ अध्यक्ष करता है पार्टी का नेतृत्व: विधायक |

 

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी व अन्य पदाधिकारीगण



शहर के एक मैरिज हाल में भाजपा ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी, जहां बूथ अध्यक्ष पार्टी का करता है नेतृत्व

बांदा,। भाजपा ने रविवार को शहर के एक मैरिज हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का गुणगान किया गया। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई। कहा गया कि प्रधानमंत्री देश को सुपर पावर बनाना चाहते हैं। वह समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित को प्राथमिकता में रखते हुये अपने कार्य करता है। देश हित में कार्य करने वाली सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। जहां जातिवाद व वशंवाद नहीं चलता है। यही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष पार्टी का नेतृत्व करता है। वहीं सांसद व प्रत्याशी आरके पटेल ने कहा 


कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नये भारत की परिकल्पना के साथ देश को सुपर पावर बनाना चहते हैं। प्रधानमंत्री जी समाज के हरवर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार सुशासन और विकास की नीति और जनकल्याण के कार्यो से आमजन का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, चित्रकूट मंडल एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, लोकसभा प्रभारी ब्रजमोहन गुप्ता, विधानसभा सह प्रभारी अनिल गुप्ता चार्ली, विधान सभा संयोजक राजकुमार राज, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, कार्यक्रम संयोजक पंकज रैकवार,  जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, ब्लाक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह सोनू सहित चारों मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, रंजीत सिंह, रामकृष्ण शुक्ला सहित मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित अत्यधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम पर ही लगभग आधा सैकड़ा लोगो ने भाजपा का दामन थामा। इनमें राहत खान, चांदबाबू, मंसूरी अली, सद्दाम हुसैन, फिरोज खान, निसार खान, अकबर खान, राजू बक्श, आबिद बक्स, उमेश  यादव, चन्दपाल यादव आदि शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here