जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण की - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Saturday, March 16, 2024

जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण की

 

बांदा - माननीय न्यायामूर्ति अनीस कुमार गुप्ता ने उन्हें शपथ दिलाई और बार व बेंच के हवाले से अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।  अधिवक्ता संघ परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण समारोह इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष अशोक अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जनपद न्यायामूर्ति ने संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। न्याय और गरिमा का महत्व बताया। संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि निष्ठा और इमानदारी से वकालत करने का संकल्प दिलाया।

कहा कि बांदा बार के अधिवक्ता उच्च न्यायालय के जस्टिस पदों तक पहुंचे हैं। महासचिव रामप्रकाश शिवहरे  ने कहा कि उन्हें बांदा बार की सदस्यता पर गर्व है।इन्होंने ने मंच पर सम्बोधित किया पूर्व अध्यक्षों शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह,, राजेश दुबे ,अवधेश गुप्ता, राम-लखन सिंह राजपूत,आनंद सिंहा ,अशोक त्रिपाठी,रामकृष्ण त्रिपाठी ,राकेश सिन्हा ने किया सम्बोधित,समारोह में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने न्यायाधीशो को बैज पहनाकर सम्मानित किया। सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन हुआ। डॉ चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने कविता पेश की। समारोह में लगभग सभी न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे। अंत में संघ के महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने सभी का आभार जताया। गुडेद्र प्रकाश न्यायधीश व आयुषी त्रिपाठी ने मंच का संचालन किया, इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु, पूर्व कैबिनेट मंत्री विशम्बर निषाद,अजय प्रजापति, राजा भैया मिश्रा, सूर्य प्रकाश, राजकुमार राज पूर्व ,अभिसार दीक्षित,चेयरमैन,ओमप्रकाश गौतम,सत्य देव त्रिपाठी, पूर्व राजकुमार शिवहरे, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, एन के मिश्रा, जनपद के पत्रकार सुनील सक्सेना, चंद्रशेखर तिवारी शिवकुमार बड़कू, पूरन राय ,संजय मिश्रा, अभिषेक गंगेले लाला त्रिवेदी, के.के. गुप्ता ,आदि आदि मौजूद रहे l



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here