होलिका दहन से पूर्व 874 वाहनों का किया गया ई-चालान वाहन चालकों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया
बांदा,। होली पर्व के मौके पर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं होगी। रविवार को यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य चैराहों पर अभियान चलाकर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चेक किया। इस दौरान 874 वाहनों का चालान किया गया। हिदायत दी गई कि दोबारा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यातायात पुलिस ने कहा कि होली पर्व के अलावा भी लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उप निरीक्षक यातायात त्रिलोकीनाथ पांडे और ट्रैफिक सिपाहियों के सहयोग से जनपद के मुख्य चैराहों बाबूलाल चैराहा, कालूकुआं चैराहा, ट्रैफिक चैराहा, संकट मोचन, रोडवेज आदि पर अभियान चलाकर मादक पदार्थों व मदिरा का सेवन कर वाहन चलाने वालों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन द्वारा चेक किया गया और गलत पाए जाने पर चालानी कार्यवाही भी की गई। दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, नो पार्किंग, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने, दो पहिया चालक बिना हेलमेट व तीन सवारी के व अन्य धाराओं में आज कुल 405 वाहनों के ई-चालान किए गए। वहीं 22 मार्च को 265 और 23 मार्च को 204 वाहनों के चालान किए गए थे, जिनका टोटल मिलाकर 874 चालान किए गए। जनमानस को मादक पदार्थ व मदिरा का सेवन करके वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। आम जनमानस से अपील की गई कि होली के त्योहार पर कोई भी व्यक्ति वाहन चलाते समय नशे का प्रयोग न करे। अगर चेकिंग के दौरान पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त सख्त कार्यवही की जाएगी तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने व अन्य यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
No comments:
Post a Comment