बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन ! - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Wednesday, April 10, 2024

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !


 बांदा। जिले में स्वास्थ सेवाओं की बदहाली की बड़ी खबर हैं। जो खबर मैंनें आपको पढ़ने के लिये लिखा है, उसे पढ़कर आप चौंक जायेगे। यह महुआ ब्लाक के “बछेही उप स्वास्थ केंद्र का कथा पुराण” है। तो दिल थाम लीजिये और पढ़िये खबर”बांदा का बछेही उप स्वास्थ केंद्र की जर्जर बिल्डिंग,नहीं आते डाक्टरऔर स्वास्थ कर्मी ! फोकट का ले रहें वेतन” ! खबर में जिस बिल्डिंग का चित्र हमने दिखाया है, यह महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत बछेही के उप स्वास्थ केंद्र की हैं। यह ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति बाहुल्य हैं। 


लगभग पांच हजार आबादी का गांव हैं। यहां उप स्वास्थ केंद्र लगभग दस गांवों और पुरवों को समेटते हुये बड़े उत्साह से बना ताकि बीमारियों के उपचार के साथ महिलाओं का प्रसव भी इस भवन केंद्र में कराया जा सके। डाक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम आदि स्टाफ की नियुक्ति हुई। लेकिन भवन में स्वास्थ सेवायें संचालित ही नहीं हुई और पूरा भवन खंडहर हो जमींदोज की स्थिति में पहुंच गया है। परिसर में गंदगी का अंबार हैं। कंडे पाथे जातें हैं। इस बछेही स्वास्थ केंद्र की बदहाली शायद यूपी का एक दुर्दशा पूर्ण बदहाली की कथा कह तार -तार होकर जार -जार आंसू बहा रहा है। स्वास्थ सेवाओं के नाम पर इसका पूरी तरह चीर हरण हो चुका है। यहां की “बदहाली की दास्तां हमने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव को बताई”। अनुरोध किया कि “वहां पहुँचिये सरकार और दुर्दशा का देखिये हाल”। 


हालात देख “चुल्लू भर पानी में डूब मरने की स्थिति हो जायेगी” ! बछेही स्वास्थ केंद्र सदर विधान सभा क्षेत्र में है। यहां के विधायक प्रकाश दिवेदी ओजस्वी एवं तेजस्वी हैं। हमें पूरी उम्मीद हैं कि इस बदहाल स्वास्थ केंद्र को खुशहाल करने के लिये वह स्वास्थ विभाग की क्लास अवश्य लगाएंगे। विद्या धाम समिति के मंत्री राजाभइया नें भी विधायक प्रकाश से बदहाल व्यवस्था में सुधार कराने का आग्रह किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here