बांदा शास्त्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में राष्ट्रीय पर्व सनातन हिंदू रामनवमी पर्व के अवसर पर गायत्री यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
गायत्री परिवार के पंडित बृजेश त्रिपाठी ने बताया यह आध्यात्मिक संघ है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा राष्ट्र एवं विश्व निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ कुंड में आहुतियां दी जा रही है। प्रतिदिन यज्ञ के बाद पाठ किया जा रहा है। उन्होंने कहा यज्ञ से भगवान प्रसन्न होते हैं। दूषित वायुमंडल का परिशोधन हो रहा है। गायत्री मंत्र के हवन से मनुष्य मात्र को सद्बुद्धि मिल रही है इससे विश्व एक परिवार का निर्माण हो रहा है । सामूहिक यज्ञ के आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में पदम श्री उमाशंकर पांडे भी शामिल हुए उन्होंने जल का महत्व बताते हुए लोकतंत्र की ताकत मतदान की भागीदारी पर जोर दिया ।पं बृजेश त्रिपाठी के तत्वाधान पंचकुंडे गायत्री महायज्ञ के माध्यम से नवदेशी साधना अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई में कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बीके सिंह योगाचार्य रमेश पटेल रामचंद गुप्ता नवीन निगम कैलाश राम प्रकाश खरे श्रीमती राम जानकी शुक्ला और डॉक्टर नामदेव जी रवि दोसर प्रभाकर तिवारी सहित बहुत सारे गायत्री परिवार के भाई-बहन यज्ञ पूर्णाहुति करके सज्जनों परिजनों का प्रीत भोज भी संपन्न हुआ लोगों ने इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर के आगे गुरुदेव के युग निर्माण योजना में कार्य करने का संकल्प लिया
No comments:
Post a Comment