Editor Prashant Tripathi 24Crime News
बांदा। आज सीबीएसई, नई दिल्ली ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की खुशी देखने लायक थी। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बाँदा की विज्ञान वर्ग से छात्रा कनक जाटव 94.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहीं। विज्ञान वर्ग में ही आयुषी श्रीवास्तव 93.0, रितु राज 92.6, आशुतोष सिंह 90.4, निधि 90.0, अनुष्का तिवारी 89.6, कनिष्का 89.6, ओजिता खरे 88.2, शुहासनी ताम्रकार 87.7, जान्हवी रावत 87.4 एवं शिवानी तिवारी ने 87.4 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्तित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। विद्यालय के संस्थापक अरूण कुमार निगम, निदेशक व प्रधानाचार्या ने मेधावी छात्र-छात्राओं का मुँह मीठा कराकर उनकी सफलता के लिए बधाई दी तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने-अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया। उन्होंने खुद की मेहनत व समय का उचित समायोजन को सफलता का आधार बताया रहा है।
विद्यालय में निम्नलिखित छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए अंग्रेजी-अनुष्का तिवारी 96.0, कम्प्यूटर-आरव मौर्या 96.0, हिन्दी-रुद्रान्स सिंह 93.0, पीयूष गुप्ता 96.0-फिजिकल एजूकेशन, रितु राज 9.0- फिजीकल एजूकेशन, कनक जाटव 95.0- गणित, रितु राज 95.0- गणित, कनक जाटव, 98.0- रासायनिक विज्ञान, कनक जाटव 95.0- भौतिक विज्ञान, आयुषी श्रीवास्तव, 95.0- जीव विज्ञान, ओजिता खरे 95.0 -जीव विज्ञान, अनुष्का निगम 95.0- बिजनेस स्टडीज, जान्हवी रावत 95.0- इकोनोमिक्स, सुहासिनी ताम्रकर 94.0-एकाउंटेंसी
No comments:
Post a Comment