ब्राम्हण का कर्म नहीं किया तो शूद्र: त्रिपाठी परशुराम के जन्मोत्सव में खूब गूंजे जयकारे - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Friday, May 10, 2024

ब्राम्हण का कर्म नहीं किया तो शूद्र: त्रिपाठी परशुराम के जन्मोत्सव में खूब गूंजे जयकारे

Editor Prashant Tripathi 24Crime News

बांदा।   नगर के बबेरू रोड स्थित एक हाल में शुक्रवार को ब्राम्हण महासभा ने परशुराम जन्मोत्सव का  आयोजन किया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद ने शिरकत की।सर्वप्रथम परशुराम के चित्र में माल्यार्पण किया तथा हवन पूजन कर  उनके पदचिन्हों में चलने की प्रेरणा दी। ब्राम्हण महासभा के वरिष्ठ नेता जगतराम त्रिपाठी ने कहा की जो ब्राम्हण के कर्म नहीं करता वो शूद्र से कम नहीं है। 

बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति के मुखिया रमेशचंद्र दुबे ने कार्यक्रम के संबोधन में बोला कि परशुराम ने अन्याय का विरोध कर न्याय का साथ दिया। ब्राम्हण को एक परिवार की तरह अपनो की मदद करनी चाहिए। मंचासीन पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा की  हम किसी दल के दास नहीं है। मुख्यातिथि ने कहा की सजातियो के हित को ध्यान देना चाहिए।  अधिवक्ता गोविंद त्रिपाठी की बेटी राधिका और स्वस्तिका शुक्ला सहित, पांच मेधावियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को आदर्श बजरंग इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मिथलेश पाण्डेय,  प्रदुम्न दुबे, भगवानदीन गर्ग, अशोक त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। संचालन संतोष कुमार तथा कृष्णकांत ने किया।  इस दौरान हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट के बुंदेलखंड युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललित विश्वकर्मा,नवीन तिवारी, राजेश दुबे, बलराम तिवारी,पूर्व छात्र संघाध्यक्ष पप्पू मिश्रा, राघवेन्द्र, अनिल गौतम, नवल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here