जिला ब्यूरो चीफ संजू सिलावट 24 क्राइम न्यूज़
दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज गोटेगांव नगर के आचार्य विद्यासागर सभागार में योग दिवस मनाया गया |सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत के साथ जैन मुनि प्रमाण सागर जी द्वारा रचित भावना योग एवं मुनि श्री प्रणम्य सागर द्वारा रचित अर्हं(अहृम) योग आज के योग दिवस की थीम रही | योग सिखा रही ब्रह्मचारी दीदी सुलेखा जैन ने बताया कि भारत ने पूरे विश्व को योग दिया है | जो हमारे जैन परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है | यह किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए है | योग हमें फिट रहने का संदेश देकर अनुशासन भी सीखना है| उन्होंने सभी को अर्हम योग और भावना योग के माध्यम से योग करने के अलग-अलग तरीके बतलाएं| साथ ही बतलाया कि योग के माध्यम से आप कैसे
धर्ममय रहकर स्वस्थ रह सकते हैं | भारतीय परंपरा के अनुसार आज सूर्य दक्षिणायन होता है | योग योग करने से शारीरिक अभ्यास के कई लाभ हैं इसलिए सभी जनों को योग को अपनी दैनिक करिया में शामिल करना चाहिए इस अवसर पर सभागार में जैन समाज के साथ ही अन्य लोगों ने भी योग किया|
ब्रह्मचारी दीदी सुलेखा के इस आयोजन की जैन समाज ने सराहना की है| योग करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे महिला ,पुरुष ,बच्चे योग करने के लिए काफी उतावले दिख रहे थे| सभी महिलाओं ने कहा कि योग के माध्यम से मन स्वस्थ रहेगा ,मन से शरीर मजबूत बनेगा ,तो निश्चित ही समाज का ,देश का विकास होगा | योग से मानसिक शक्ति का विकास होता है | सभी ने कहा कि अब तो हर आंगन होगा योग , तभी हर घर रहेगा निरोग |
No comments:
Post a Comment