बांदा लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल नें दर्ज की बड़ी जीत - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Tuesday, June 4, 2024

बांदा लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल नें दर्ज की बड़ी जीत


 जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित 24 क्राइम न्यूज़
 

बांदा। बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल नें जीत दर्ज” कर “भाजपा प्रत्याशी आर.के सिंह पटेल को 71055 वोटों करारी शिकस्त” दी। इन्हें कुल 405455 मत मिलें। बसपा प्रत्याशी मयंक दिवेदी 245026 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे बांदा लोकसभा चुनाव में इस बार भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। इस सीट पर समय-समय पर हर पार्टी को जीतने का मौका मिला है। पिछले 10 सालों से भारतीय जनता पार्टी का इस सीट पर कब्जा था। 


भाजपा से चुनाव लड़े निकटम प्रतिद्वंदी आर.के सिंह वर्तमान में भाजपा से सांसद हैं। यह इस सीट पर सपा से भी सांसद रह चुके हैं। मगर इस बार बाजी पलट गई है और कृष्णा देवी पटेल ने लोकसभा सीट अपने नाम कर ली है। यह बांदा जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष भी हैं। पहले इनके पति पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल को सपा नें प्रत्याशी बनाया था लेकिन स्वास्थ कारणों से अंतिम समय में इन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here