गोटेगांव के ग्राम झांसी घाट में जमीनी विवाद पर हुए हमले में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गये। गोटेगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया | घायलों में एक वृद्ध की स्थिति गंभीर बनी हुई है| घटना की जानकारी मिलते ही गोटेगांव थाना प्रभारी सहदेव साहू तत्काल झांसी घाट पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है जानकारी अनुसार ग्राम झांसी घाट में आज दोपहर करीब 11:00 बजे अपने खेत में घनश्याम मेहरा ,तेजराम मेहरा,अरविंद मेहरा ,आदर्श मेहरा, मुन्ना मेहरा सभी परिजन ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भर रहे थे | तभी 10 से 15 लोगों ने लाठी एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया| घायल घनश्याम मेहरा ने बताया कि हमारी 10 एकड़ जमीन है ओर विरोधी पक्ष की भी बाजू मे ही जमीन है | लेकिन ये लोग हमारी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहे हैं | इसके पहले भी इसी बात पर विवाद हुआ था जिसकी हम लोगों ने गोटेगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,आज हम लोग जब खेत में ट्राली में भूसा भर रहे थे तभी 10 से 15 लोग आए और हथियारों से मारना चालू कर दिया। घायल घनश्याम मेहरा ने बताया कि प्रदीप पटेल ,अजय पटेल, धर्मेंद्र लोधी अमित लोधी ,अनिकेत पटेल,एवं अन्य करीब 10 से 15 लोग थे। गोटेगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं सभी घायलों का गोटेगांव अस्पताल में उपचार कर इलाज के लिये जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया|
जानकारी अनुसार घायलों में वृद्धि मुन्ना मेहरा की स्थिति गंभीर बनी हुई है गोटेगांव थाना प्रभारी सहदेव राम साहू ने बताया कि वह अभी घटना स्थल पर ही झांसी घाट में ही हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment