दमोह -:समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव और पूर्व मंत्री यूपी से बादशाह सिंह दमोह पहुंचे साथ में लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष राम विजय यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व डिप्टी कलेक्टर आर.एन पटेल शनिवार को अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे जहां पर सर्किट हाउस पर पार्टी के पदाधिकारी की बैठक ली
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम मध्य प्रदेश में अपनी जमीन को मजबूत करेंगे गांव गांव और बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा भाजपा के राज में गरीब मजदूर से लेकर हर वर्ग के लोग परेशान हैं किसान नौजवान महिला वर्ग छात्र सभी भाजपा सरकार से नाखुश है भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा ने उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया है भाजपा के राज मैं गरीब दिन प्रतिदिन गरीब होता जा रहा है हम अभी से ही 2028 की तैयारी में जुट रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव पर अभी फोकस किए हुए हैं इस दौरान दमोह समाजवादी से रतन कुशवाहा सीताराम यादव राजू यादव महेश कुशवाहा अंकुर यादव अरविंद पटेल कृष्णा पटेल ज्योति विश्वकर्मा मनीषा दहाय हजारी पटेल मंगल कुशवाह पप्पू कुशवाहा दयाचंद कुशवाहा लक्ष्मण कुशवाहा एवं पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी का आभार सपा नेता योगेंद्र कुशवाहा ने किया l
No comments:
Post a Comment