एटा वीरांगना अवंती बाई वन चेतना केंद्र की दुर्दशा के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार अतिशीघ्र आंदोलन होगा :- अखिल संघर्षी - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Friday, August 16, 2024

एटा वीरांगना अवंती बाई वन चेतना केंद्र की दुर्दशा के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार अतिशीघ्र आंदोलन होगा :- अखिल संघर्षी

 जिला ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर गौतम 

एटा आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 16 अगस्त 2024 को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता वीरांगना अवंती बाई वन चेतना केंद्र एटा में एकत्रित हुए जहां सर्वप्रथम प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि एक समय था 


उक्त वन चेतना केंद्र जनपद एटा ही नहीं अपितु आसपास के जनपदों में बहुत प्रसिद्ध था उक्त वन चेतना केन्द्र को लोग चिड़िया घर के नाम से भी पहिचानते थे जहां ग्रह जनपद सहित पड़ोसी जनपदों के बच्चे भी उक्त वन चेतना केन्द्र को देखने आते थे और बच्चों के परिजन एवं अध्यापक छात्र-छात्राओं को वन्यजीवों के बारे में गहनता से जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके मानव जाति के प्रति व्यवहार के बारे में समझाया करते थे जिससे बच्चों का मानसिक विकास हुआ करता था और उक्त केन्द्र एक बहुत सुंदर पर्यटन स्थान शहर के अंदर हुआ करता था जिसे दुर्भाग्य बस शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण गंदे तालाब के रूप में तब्दील कर दिया गया है जबकि एक दशक से अधिक समय से अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी कार्यकर्ता निरंतर सड़क से लेकर कचहरी, तहसील आदि स्थानों सहित राजनेताओं के यहां प्रदर्शन कर चुके हैं कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद भी डाक के तीन पात बाली कहानी चरितार्थ हुई है हमारी शासन प्रशासन से मांग है कि तत्काल उक्त वन चेतना केन्द्र के पुराने स्वरूप को लौटाने का कार्य नहीं किया गया तो अखिल भारतीय किसान यूनियन के समस्त क्रांतिकारी पदाधिकारी कार्यकर्ता वृहद आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा - कृष्ण मुरारी लाल प्रधान, युवा मंडल अध्यक्ष शिवम यादव, जिला प्रभारी चंद्रशेखर प्रधान, शिव शंकर फौजी, दिनेश पाल सिंह ठेकेदार, रामवीर सिंह यादव, हरबंस सिंह राजपूत, सोनू भाई, डॉ० पंकज सिंह, विजय प्रधान, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here