बाँदा केन नदी फिर लपकी खतरे के निशान की ओर : डीएम नगेन्द्र नें किया रेड एलर्ट - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Wednesday, September 11, 2024

बाँदा केन नदी फिर लपकी खतरे के निशान की ओर : डीएम नगेन्द्र नें किया रेड एलर्ट


जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित 24 क्राइम न्यूज़


बांदा। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से केन नदी फिर खतरे के निशान की ओर पेंगें मार रही है। डीएम नें स्थिति को देखते हुये रेड एलर्ट किया है।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नें बताया कि पिछले दो दिनों में मध्य प्रदेश में अधिक बारिश होने के कारण कल सुबह 12 सितंबर की दोपहर तक केन नदी का जलस्तर 102 मीटर तक बढ़ जानें की संभावना है। अभी केन नदी का जलस्तर 94.8 मीटर है जो खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। 


बरियार पुर बांध से लगातार पानी केन में डिस्चार्ज किया जा रहा है।डीएम नगेन्द्र प्रताप नें सभी विभागों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। बाढ़ चौकियो को एलर्ट कर दिया गया है। नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here