मटौंध मंडल के बूथ नम्बर 335 में कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनते जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत व भाजपा कार्यकर्ता - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Sunday, March 30, 2025

मटौंध मंडल के बूथ नम्बर 335 में कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनते जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत व भाजपा कार्यकर्ता

जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित 



मटौंध मंडल के बूथ नम्बर 335 में कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनते जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत व भाजपा कार्यकर्ता

बांदा 30 मार्च मन की बात के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसी दिन सेम भारतीय नववर्ष भी शुरू हो रहा है। इसी दिन विक्रम संवत 2082 की भी शुरुआत हो रही है।”

      महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी बूथों में पूरे उत्साह के साथ सुना। जीवन के लगभग सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के प्रति सभी वर्गों का विशेष आकर्षण रहता है। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह तथा चेयरमैन सुधीर सिंह ने मटौंध मंडल के बूथ नम्बर 335 में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

 

राज्य मंत्री श्री निषाद ने बताया कि मन की बात के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “गर्मियों के दिन लंबे होते हैं और बच्चों के पास इस दौरान करने के लिए बहुत कुछ होता है। यह समय अपने हुनर को निखारने के साथ-साथ कोई नया शौक पालने का भी है। इन छुट्टियों में आपके पास स्वयंसेवी गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुड़ने का भी अवसर है। अगर कोई संगठन, स्कूल या सामाजिक संस्था या विज्ञान केंद्र ऐसी गर्मियों की गतिविधियाँ आयोजित कर रहा है, तो उसे अपने साथ साझा करें। पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले 7-8 वर्षों के दौरान नवनिर्मित टैंकों, तालाबों और अन्य जल पुनर्भरण संरचनाओं के माध्यम से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी कितना होता है? गोविंद सागर झील में 9-10 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, 'योग दिवस आने में अब 100 दिन से भी कम समय बचा है. अगर आपने अभी तक योग को अपने जीवन में शामिल नहीं किया है तो अभी करें, अभी भी देर नहीं हुई है। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 साल पहले 21 जून 2015 को मनाया गया था। अब यह दिन योग के एक भव्य उत्सव का रूप ले चुका है। योग दिवस 2025 की थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' रखी गई है। हम योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना चाहते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, हमारे गांवों के लोग और खासकर आदिवासी समुदाय महुआ के फूलों के महत्व को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। 


मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूलों से कुकीज बनाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश के राजाकोह गांव की चार बहनों के प्रयासों से महुआ के फूलों से बनी कुकीज बहुत लोकप्रिय हो रही हैं। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में भी दो बहनों ने महुआ के फूलों के साथ एक नया प्रयोग किया है। यहां नाना शुक्ला, श्यामबाबू पाल, मनदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने नरैनी मंडल के बूथ नम्बर 65 में मन की बात कार्यक्रम को सुना। यहां ओमप्रकाश पाण्डेय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राजेश सेन, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन,गोपाल गुप्ता ,संजय जड़िय ने खाईपर बूथ अध्यक्ष दिलीप श्री माली के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने बांदा दक्षिणी मंडल के बूथ नम्बर 67 कटरा में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी तरह जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के बूथ नम्बर 209 संतोषी नगर में मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता राजा,कार्यक्रम संयोजक आशीष सिंह चंदेल, चंद्रभूषण सिंह पटेल, दिवाकर त्रिपाठी, ताराचंद्र चौरसिया आदि कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।




 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here