बांदा सेवा, सुशासन, सुरक्षा और संस्कृति के नाम 8 साल - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Friday, March 28, 2025

बांदा सेवा, सुशासन, सुरक्षा और संस्कृति के नाम 8 साल


जिला ब्यूरो चीफ संदीप दीक्षित 


तिंदवारी (बांदा) 28 मार्च प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा सेवा, सुशासन,सुरक्षा और संस्कृति के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण किए जाने के उपलक्ष्य में तिंदवारी विधानसभा की प्रेस वार्ता के माध्यम से उपलब्धियों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

    प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और 25 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रयास से आज यह उत्तर प्रदेश, भारत के ‘श्रम शक्ति पुंज से अर्थ शक्ति पुंज’ बनने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश वही है, लेकिन बीते 8 वर्षों परसेप्शन पूरी तरह से बदल चुका है।जीडीपी में उछाल और कानून व्यवस्था के राज का जिक्र करते हुए श्री निषाद ने कहा कि हर क्षेत्र में यूपी आगे बढ़ा है। उन्होंने 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली के बारे में बताते हुए कहा कि बेटी से लेकर व्यापारी तक पीड़ित रहते थे। दंगे और हिंसा होती थी। अपराधियों का बोलबाला था। पहले यहां पहचान का संकट था। आज किसान खुशहाल है और आमदनी बढ़ी है। राज्यमंत्री ने प्रदेश के कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से कृषि प्रधान रहा है। यहां उर्वर भूमि और जल संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। लेकिन 2017 से पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने इस स्थिति को बदला। 2017 में पहली कैबिनेट में ही 36,000 करोड़ रुपये की लागत से लघु और सीमांत किसानों की कर्ज माफी की गई।


इसके परिणामस्वरूप 2016-17 में 557 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन करने वाला उत्तर प्रदेश 2023-24 में 668 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन तक पहुंच गया, जो 20% की वृद्धि दर्शाता है। राज्यमंत्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2.61 करोड़ से अधिक किसानों को 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के जरिए दी गई। उन्होंने बताया कि 40 वर्षों से लंबित अर्जुन सहायक, बाणसागर और सरयू नहर जैसी परियोजनाओं को पूरा कर 23,000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र, नया ऋषि विश्वविद्यालय और टेक्नोलॉजी के उपयोग से धान, गेहूं, दलहन और श्री अन्न में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर पहुंच गया।कहा कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन संपूर्ण समाज के स्वावलंबन का आधार है। उन्होंने कहा कि 1947 से 2017 तक पुलिस बल में केवल 10,000 महिला पुलिसकर्मी थीं। लेकिन हाल की भर्ती में 12,000 और अब तक 25,000 से अधिक महिलाओं को पुलिस बल में शामिल किया। धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान बढ़ा है। प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ 2025 में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। उन्होंने कहा कि 45 हजार करोड़ रुपए की केन बेतवा लिंक परियोजना किसानों का भाग्य बदलेगी। हर खेत को पानी का सपना साकार होगा। इसके तहत बंद पड़ी नहरों का जीर्णोद्धार होगा और उन्हें चलायमान किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में सड़को का जाल बिछा कर आवागमन की सुविधा को विस्तारित करने का काम हो रहा है।तिंदवारी विकास खंड कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, जसपुरा मंडल अध्यक्ष साहिब सिंह, पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here