चन्दौसी जनकल्याण सेवा समिति द्वारा शनि धाम कॉलोनी में श्रीमती रिनी के आवास पर होली मिलन व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया - 24CrimeNew

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Pages

Sunday, March 16, 2025

चन्दौसी जनकल्याण सेवा समिति द्वारा शनि धाम कॉलोनी में श्रीमती रिनी के आवास पर होली मिलन व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चन्दौसी 


जनकल्याण सेवा समिति द्वारा शनि धाम कॉलोनी में श्रीमती रिनी के आवास पर होली मिलन व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महिलाओं ने फूलों की होली खेली व एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर  गले मिल गुझिया व अन्य मिष्ठान खिलाएं। इस उपलक्ष में महिलाओं ने होली के फाग गीत व भजन आदि गए। कुछ महिलाओं ने चुटकुले आदि भी सुनाएं एवं अन्य खेल जैसे हाउजी और 1 मिनट गेम आदि भी खेले गए। महिला दिवस के उपलक्ष में संघर्षशील महिलाएं जिन्होंने  अपने जीवन में संघर्ष कर अपने परिवार का पालन पोषण किया ऐसी तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया 

नगर पालिका में कार्यरत श्रीमती सविता वार्ष्णेय रामबाग बाल विद्यालय की प्रधानाचार्य  मधु गुप्ता एवं संतोष को अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने गले में आभूषण पहनाकर वह पटका पहनाकर सम्मानित किया। सचिव भावना गुप्ता ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं का  सम्मान वैदिक काल से होता आया है। हमारी यह मान्यता है कि यत्र नारी पूजयन्ते तत्र रमन्ते देवता।सभा में अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय सचिव भावना गुप्ता पूर्णिमा, रिनी ,रचना गुप्ता, अलका अग्रवाल, आभा, रीता गौड़, पूनम वार्ष्णेय,सारिका, अंशु वार्ष्णेय, पूनम अग्रवाल, कांता अदलखा, अनुषा, इशिका अग्रवाल, निर्मल, सविता वार्ष्णेय, मधु गुप्ता, संतोष आदि की सहभागिता रही।


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here